मोदनगंज: मोदनगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनावों की मतगणना पूरी, अधिकांश पुराने चेहरे विजयी
मोदनगंज प्रखंड में पैक्स मतगणना का कार्य बुधवार के शाम समाप्त हो गया। चुनावी परिणाम में ज्यादातर पुराने चेहरे ही अपने पद पर काबिज रहे। इस सिलसिले में बीडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया और नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र भी आवंटित कर दिए गए।