मोदनगंज: मोदनगंज और घोसी में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव संपन्न, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
मोदनगंज, घोषी प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट रही। रामपुर मतदान केंद्र पर जमा असमाजिक तत्वों को पुलिस ने खदेड़ा और दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस दौरान सइस्ताबाद के मतदान केंद्र पर दोपहर के 3:00 बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली।