मोदनगंज: करहरा के पास ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, रेफरल अस्पताल में हुए भर्ती
करहरा के समीप सोमवार के शाम 5:00 बजे एक हवा हवाई ऑटो के पलटने से सवार तीन लोग घायल हो गया। घायल सभी लोगों को इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल घोसी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था इसके कारण वह ऑटो से नियंत्रण खो दिया। घायल रामकुमार नमक किशोर को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।