मोदनगंज: ओकरी थाना पुलिस ने अपहरण मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
ओकरी थाना के पुलिस रविवार को अपहरण के मामले में फरार अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तकनीकी अनुसंधान के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन कुमार,विनय प्रसाद एवं मीना देवी शामिल है जिसे जेल भेजा गया।