चकरनगर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को मारी जोरदार टक्कर, पिता की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
ग्राम नगला कडोरी के पास उदी- भरेह मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता पुत्र में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी डेढ़ घण्टे देरी से पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।डाक्टरों की टीम ने घायल को मृतक घोषित कर दिया शनिवार दोपहर 2 बजे पीएम कराया।