चूरू: जिला परिषद सभागार में मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर हुई मीटिंग, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Churu, Churu | Jul 1, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में मोहर्रम के त्यौहार पर ताजिये निकाले जाने हेतु मीटिंग ली और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा जिले में सामाजिक सोहार्द की मिसाल कायम रहे।