चूरू: कोतवाली थाना में मोहर्रम को लेकर सीएलजी की मीटिंग, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी और सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
Churu, Churu | Jul 1, 2025 चूरू के कोतवाली थाना में मंगलवार को मोहर्रम को लेकर सीएलजी की मीटिंग हुई। मोहर्रम के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए ताकि मोहर्रम का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे से मनाया जा सके। इस मौके पर कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि शहर में निकलने वाले ताजिये के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक -चौबंद की जाएगी।