चूरू: जिला कलेक्टर ने चूरू के डीओआईटी वीसी सभागार में ली समीक्षा बैठक
Churu, Churu | Jul 1, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने डीओआईटी वीसी सभागार में वीसी के जरिए जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित हो रहे शिविरों की प्रगति, क्रियान्वयन और आमजन को प्रदत्त सेवाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।