चूरू: गांव खांसोली में 60 वर्षीय महिला के घर चोरी, सदर थाना में दिया गया परिवाद
Churu, Churu | Jul 1, 2025 चूरू के गांव खांसोली में मंगलवार को एक 60 वर्षीय महिला के घर चोरी का मामला सामने आया है। महिला के घर से नगदी, ज्वेलरी व जरूरी दस्तावेजों की चोरी हुई है। यह चोरी उस वक्त हुई जब महिला खेत गई हुई थी। इस सम्बंध में महिला ने सदर थाना में परिवाद दिया है, इस दौरान महिला के पड़ोसी भी उसके साथ सदर थाना पहुंचे।