अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन*
Sadar, Varanasi | Mar 22, 2024 आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने आज वाराणसी स्थित जिला अधिकारी के कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल जी के गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल जी को तुरंत रिहा करने का मांग किया । इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और वही जिलाधिकारी पोर्टिको में बैठकर प्रदर्शन किया।