वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर की सिर में गोली मारकर हत्या बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
Sadar, Varanasi | Mar 22, 2024 वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी नई बस्ती में गुरुवार रात बुलेट सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद हडकंप मच गया, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में लहूलुहान युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची।