सेक्टर-63 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचिंग गैंग के 8 आरोपी गिरफ्तार
थोड़ी सी लापरवाही पर आपका मोबाइल गायब, टप्पेबाजी गैंग के 8 लोग गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, चोरी और चोरी के मोबाइल खरीदकर उनके पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 98 चोरी के मोबाइल फोन, 100 डिस्प्ले, 207 बैटरियां, 103 बैक पैनल, 40 मोबाइल खोखे, 10 पेचकस, एक अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने स्नैचिंग कर मोबाइल सस्ते दामों में बेचने और उनके पार्ट्स निकालकर बेचने की बात कबूल की।
#NoidaPolice #Sector63 #GautamBuddhNagar #MobileSnatching #PoliceAction #CrimeNews #Noida #NCRNews #BreakingNews #NCRExpressNews