बिजावर: केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों-आदिवासियों का विरोध तेज, कहा- दमन से नहीं रुकेगा आंदोलन
दिल्ली जाने से रोके गए किसानों और आदिवासियों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रास्ते में उन्हें प्रताड़ित किया गया, राशन छीना गया और महिलाओं के साथ अभद्रता हुई। उन्होंने रविवार शाम करीब 5 बजे कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा और जल्द बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।