मानिकपुर: चित्रकूट में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मानिकपुर विकास खण्ड में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
चित्रकूट के मानिकपुर विकासखंड सभागार में रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री पीडी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।