जयसिंहनगर: रिमार डोंगरा टोला में भांजे की हत्या के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिमार डोंगरा टोला में भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा को शनिवार की शाम 5 बजे लगभग गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि किसी बात को लेकर आरोपी मामा बिहारी बैगा ने अपने भांजे दलेश बैगा को धनुष बाण से मारकर हत्या कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को रिमार डोंगरा टोला से गिरफ्तार किया।