जयसिंहनगर: रिमार डोंगरा टोला में मामा ने धनुष-बाण से भांजे की हत्या कर दी, एसडीओपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिमार डोंगरा टोला में मामा के द्वारा भांजे की हत्या कर देने के मामले में शनिवार की दोपहर 2 बजे लगभग एसडीओपी ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। बता दें कि रिमार डोंगराटोला में मामा ने भांजे की हत्या धनुष बाण से शुक्रवार को कर दी है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की।