संभल: कलेक्ट्रेट सभागार में अनुदेशक सम्मान व बढ़े हुए मानदेय शुभारंभ समारोह का आयोजन, अनुदेशकों को बांटे गए प्रतीकात्मक चेक
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अनुदेशक सम्मान व बड़े हुए मानदेय शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाना एक सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय है।