खुरई: शहरी थाना पुलिस ने पशु अत्याचार अधिनियम मामले में फरार 24 साल पुराने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Aug 30, 2026 रविवार शाम 6 बजे शहरी थाना प्रभारी ne बताया कि पुलिस को 24 साल पुराने मामले के स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है,दरअसल 2002 के पशु अत्याचार अधिनियम के एक मामले में दमोह निवासी मुबारिक पिता जब्बार कुरैशी स्थाई वारंटी था, पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर दमोह के वार्ड न 1 से दबोच लिया और न्यायलय में पेश किया।