हरिद्वार: CCTV के आधार पर ज्वालापुर पुलिस ने एक मोबाईल झपटामार को मोहल्ला पांवधोई से किया गिरफ्तार, लूट का मोबाईल भी बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मोहल्ला पांवधोई से एक मोबाइल झपटामार को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर इसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुकुल चंचल वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि लंबे समय से आरोपी मोबाइल झपटामारी में लिप्त था और लोगों के मोबाइल छीनकर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था।