हरदोई: बंजर बाबा के निकट कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक सवार आकाश और विजेंद्र गंभीर घायल,
Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र विकास नगर निवासी आकाश पुत्र रामभरोसे अपने साथी विजेंद्र के साथ अपने किसी काम से इटौली गया था।और वहां से वह दोनों लोग बाइक से घर वापस आ रहे थे कि तभी बंजर बाबा के निकट अचानक उनकी गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया और उसको बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जिसमें आकाश और विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।