चंदौसी: गुंमथल गांव में प्रजापति समाज के शिव भक्तों का 25 से 30 का जत्था डाक कर लेने के लिए हुआ रवाना
गुंमथल गांव से प्रजापति समाज के करीब 20 से 30 श्रद्धालु दूसरी बार मोटरसाइकिलों से डाक कांवड़ लेने के लिए रविवार शाम 9 भजै के करीब राजघाट-नरोरा रवाना हुए। रवाना होने से पहले महिलाओं ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक किया और पुष्पवर्षा कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालु मोटरसाइकिलों से राजघाट नरोरा के लिए रवाना हुए।