जशपुर: कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारियों का जायजा लेने पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा किया, सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
जशपुर में मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष का संचालन संभावित होने को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की 50 एमबीबीएस सीटें निर्धारित हैं और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में