हरनौत: जीडीएम कॉलेज में शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के रूपसपुर गांव पास स्थित जीडीएम कॉलेज, शनिवार सुबह लगभग 11 बजे कॉलेज के शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। बता दे कि यह प्रदर्शन प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करने, लंबित वेतन-पेंशन का भुगतान समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर किया गया। फैक्टनेब के पदाधिकारियों ने बताया कि आठ वर्षों की बकाया अनुदान र