बारां: कलेक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामला और कोटडी ग्राम स्थित मतदान केंद्रों का लिया जायजा
Baran, Baran | Oct 22, 2025 आगामी 11 नवम्बर को अंता विधानसभा में आयोजित उप चुनाव के तहत जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने बुधवार को संवेदनशील मतदान केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामला एवं कोटड़ी ग्राम स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया एवं मतदान केदो पर मौजूद सुपरवाइजर बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।