बारां: महिलाओं ने धूमधाम से भगवान गोवर्धन की पूजा की, गोबर से बनाई कई तरह की आकृतियां और सुख-शांति की कामना की
Baran, Baran | Oct 22, 2025 जिले में शनिवार को गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक तरीके से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीण इलाकों सहित शहर की महिलाओं ने एकत्रित होकर गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया महिलाओं ने गोबर से कई तरह की आकृतियों का निर्माण किया और विधि विधान से पूजा कर सुख शांति की मंगल कामना की।