बारां: टकरिया ढाणी गांव के पास पार्वती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का गर्दन कटा शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Baran, Baran | Oct 22, 2025 मांगरोल रामगढ़ रोड पर पार्वती नदी में टकरिया ढाणी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिला है। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। गर्दन कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर बारां जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया ।