मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव के पास स्कूल वाहन ने कुचला, बहन की मौत, भाई गंभीर घायल
बनवीरपुर निवासी आशीष बिंद (12) पुत्र कर्मराज बिंद व आंचल बिंद (11) पुत्री धर्मराज बिंद शनिवार की सुबह दोनों चचेरे भाई बहन एक ही साइकिल से अपने घर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयपालपुर अपने विद्यालय को जा रहे थे। दोनो चचेरे भाई बहन कक्षा 8 के छात्र थे। जयपालपुर के पास स्कूल जाते समय वहां की चपेट में आने से बहन की मौत हो गई वही भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।