मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी नहर के पुल में फंसा मिला शव, पुलिस ने निकाला
शारदा सहायक शाखा मड़ियाहूं खण्ड 36 बड़ी नहर के वारी पुल के पास शनिवार को दोपहर एक लगभग 45 वर्षीय आदमी का शव फसा दिखाई दिया तो लोगों ने मछलीशहर पुलिस को सूचना दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शनिवार की दूसरी बेला जेसीबी मंगाकर शव को बाहर निकलवाया । और कब्जे में ले लिया। मृतक गंजी और चड्डा पहने हुए था। सिर पर चोट के निशान था।