मछलीशहर: जंघई मार्ग पर स्थित विरवा नदी में कोचिंग से घर जा रहा छात्र डूबा, छह घंटे बाद गोताखोरों की मदद से बरामद हुआ शव
मछलीशहर में गुरुवार को 15 वर्षीय छात्र शिवम यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई। शिवम, बसढूआ गांव निवासी महेंद्र यादव का इकलौता बेटा था। वह गुरुवार सुबह अपने कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर लौट रहा था। रास्ते में जंघई मार्ग पर स्थित विरवा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहकर शिवम सड़क पर बने पुल के ताखे में फंस गया।