मछलीशहर: सुजानगंज सबेली स्थित काली माता मंदिर पर दुर्गा पंडाल में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन अर्चन दर्शन करने सबेली ग्राम स्थित काली माता मंदिर पर स्थापित दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। सुबह शाम आरती के समय तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के दरबार में उपस्थित होकर पूजन अर्चन कर रहे हैं।