मछलीशहर: मछलीशहर में किसानों के लिए खेती-बाड़ी के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन पाने के लिए पंजीकरण की अवधि बढ़ाई गई
मछलीशहर किसानों को खेती बारी के मुफ्त मिलने वाले बिजली कनेक्शन के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई। एक्सियन ने बताया कि शासन ने पत्र जारी कर अब 16 अक्टूबर तक खेती के लिए मुफ्त बिजली प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की है। पंजीकृत किसानों को प्रथम किश्त की धनराशि 30 नवंबर तक जमा करनी होगी।