प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में बोरवेल से मोटर निकालते समय हादसा, किसान की हुई मौत
प्रतापगढ़, 7 जुलाई। सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पनावला गांव में बोरवेल से मोटर निकालने के दौरान हुए हादसे में 58 वर्षीय किसान सत्यनारायण गुर्जर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह अपने मित्र के खेत पर मोटर निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोटर खींचने में इस्तेमाल की जा रही चेन, कूपी और बल्ली अचानक टूट गईं।