संभल: कलेक्ट्रेट सभागार में गो सेवा आयोग के महेश और दीपक गोयल द्वारा गौ संरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ
उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल और दीपक गोयल द्वारा गो संरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में राज्य के विभिन्न जनपदों में 7700 से अधिक गो आश्रय स्थल संचालित की जा रहे हैं, जिसमें 16 लाख से अधिक निरक्षित गोवंश को सुरक्षित आवास ,नियमित चारा आदि की सुविधा दी जा रही है।