12 साल से सरकारी योजना के लाभ के लिए भटक रहा फरियादी, श्रम आयुक्त कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर #viralvideo
मेरठ। श्रम विभाग की सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए एक फरियादी पिछले करीब 12 वर्षों से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। लंबे समय से समाधान न होने पर फरियादी ने अपना पूरा मामला श्रम मंत्री असीम अरुण, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर तथा मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल के समक्ष रखा।
फरियादी का कहना है कि उसने सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका। इस दौरान वह कई बार श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख चुका है।
फरियादी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मामले की जांच कराकर लंबित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने और पात्रता के अनुसार सरकारी योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। अब देख