पौड़ी जनपद में 60 फीट ऊंचे सेमल के पेड़ पर चढ़ा गुलदार… नीचे गांव, ऊपर खौफ!
यमकेश्वर के ढूंगा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने करीब 60 फीट ऊंचे सेमल के पेड़ पर गुलदार को बैठे देखा।
गुलदार पेड़ पर बैठकर लगातार गांव की ओर देख रहा था। रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर पड़ी तो सूचना फैलते ही लोग जुट गए। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत कर गुलदार का वीडियो बना लिया।
शोर मचने पर गुलदार पेड़ से नीचे कूदा और जंगल की ओर भाग गया।
लेकिन सवाल यह है कि गांव के इतने करीब गुलदार की लगातार मौजूदगी आखिर कब तक ग्रामीणों को डराती रहेगी?
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है।
📍 यमकेश्वर | ढूंगा गांव
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
#Uttarakhand #Yamkeshwar #Leopard #Wildlife #Dehradun