नवाबगंज: बाराबंकी में आम आदमी पार्टी ने बिजली संकट, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
बाराबंकी में आम आदमी पार्टी ने बिजली संकट,अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार पर बिजली व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया।