शिवपुरी नगर: न्याय मांगने SP ऑफिस पहुंची महिला रहस्यमय ढंग से लापता, पति पर प्रताड़ना का आरोप
शिवपुरी शहर के कमलागंज क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नाजमीन नाम की एक महिला, जो अपने पति की प्रताड़ना की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुँची थी, वहाँ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति इरफान ने आज बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे एसपी कार्यालय में आवेदन देकर अपनी पत्नी की तलाश और एक युवक पर उसके अपहरण का संदेह जताया है।