झाझा: झाझा रेलवे क्षेत्र में सोलर प्लांट की कवायद तेज, नापी का कार्य शुरू
Jhajha, Jamui | Aug 13, 2026 झाझा रेलवे क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से एनपीओ कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी के बीच स्थित छोटी चांदवारी मैदान की जमीन की नापी शुरू की गई। प्लांट के लिए स्थल को तैयार करने का काम भी चल रहा है। एनपीओ कॉलोनी के जर्जर रेलवे आवास ध्वस्त कर जमीन समतल की जा रही है। वहीं जर्जर जलमीनार व झुग्गी-झोपड़ियों को भी हटाया