कुर्था: दनियाला गांव में हत्या की जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम
Kurtha, Arwal | Apr 2, 2026 बंसी थाना क्षेत्र के दनियाला गांव में पहुंचकर फोरेंसिक विभाग की टीम ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे हत्याकांड मामले की जांच की। 72 वर्षीय वृद्ध अमीरचंद सिंह यादव की हत्या के बाद घटनास्थल की विस्तृत जांच की गई तथा फोरेंसिक विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए।