कोतवाली खलीलाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मोबाइल झपटमारी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गौसपुर निवासी महत्तम ने शिकायत दी थी कि 30 मई को बरदहिया बाजार जाते समय विधियानी तिराहे के आगे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया।