जालौन में दो जगह सांप-अजगर से हड़कंप
कोंच CHC की कैंटीन में 5 फीट लंबा सांप निकला, उरई में कार में घुसा अजगर—वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जालौन में अलग-अलग स्थानों पर सांप और अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई।
कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की कैंटीन परिसर में करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
सांप को देखकर कैंटीन में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया।
सांप को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं दूसरी घटना उरई कोतवाली क्षेत्र की है, जहां रात के अंधेरे में एक युवक की कार में अजगर घुस गया।
सुबह कार में अजगर होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से कार से बाहर निकाला।
दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
#Jalaun #Orai #Konch #JalaunNews #BreakingNews #SnakeRescue #PythonRescue #ForestDepartment #KonchCHC #OraiPolice #JalaunPolice #UttarPradesh #Bundelkhand #ViralVideo #LatestNews #LocalNews #GroundReport #CrimeReporter #SonuMaharaj
Jalaun, Jalaun | Sep 28, 2026