चूरू के निकटवर्ती गांव कड़वासर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक एकता और जागरूकता का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। शाम 4 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत सर्व समाज के युवाओं द्वारा निकाली गई 61 बाइक की विशाल जागरूकता रैली से हुई। तिरंगा और धार्मिक ध्वज लहराते युवाओं का काफिला निकला।