पोहरी: पोहरी तहसील परिसर में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक-पर्यवेक्षक को सामग्री वितरण
Pohri, Shivpuri | Apr 30, 2026 पोहरी तहसील परिसर पर 30 अप्रेल 2026 को जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एव मकानों की गणना हेतु प्रगणक एव पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण उपरांत जनगणना सामग्री वितरित की गई है। तहसील परिसर मे 167 प्रगणक व 28 पर्यवेक्षको को गुरुवार दोपहर 1 बजे जनगणना सामग्री वितरित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। 1 मई से 3 मई तक मकानों की नम्बरिंग व नगरीय नक्शा का कार्य किया जायेगा।