राजमहल थाना क्षेत्र के मुण्डमाला गांव में बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पहले घर के सामने लगे लोहे के गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर मौजूद सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और टूटे हुए ताले भी अपने साथ लेकर फरार हो गए।
परिजनों के अनुसार, चोर करीब 50 हजार रुपये नकद, एक भरी सोने के आभूषण और करीब 20 भरी चांदी के जेवरात लेकर गए हैं। खास बात यह बताई जा रही है कि घर में रखे सिटी गोल्ड और सामान्य आभूषणों को चोरों ने नहीं छुआ, बल्कि कीमती जेवरात चुन-चुनकर अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर राजमहल थाना के एएसआई सरजन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए संथाल हूल एक्सप्रेस को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें।
#राजमहल #मुण्डमाला #साहिबगंज #चोरी #चोरीकीवारदात राजमहलपुलिस साहिबगंजन्यूज झारखंडन्यूज क्राइम_न्यूज संथ�