गुरुआ: सरई टाड़ गांव में छापेमारी, 20 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Gurua, Gaya | May 2, 2025 गुरुआ थाना पुलिस ने सरई टाड़ गांव में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागेश्वरी देवी के घर में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में नागेश्वरी देवी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 20 लीटर देशी शराब बरामद की।