गुरुआ: गम्हरिया महादलित टोला में पानी के लिए हाहाकार, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Gurua, Gaya | Apr 29, 2025 गुरुआ प्रखंड अंतर्गत मंडा पंचायत के गम्हरिया महादलित टोला में जल संकट चरम पर पहुंच गया है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही गाँव के अधिकांश चापाकल सूख चुके हैं या खराब हो गए हैं, जिससे पूरे टोले में हाहाकार मचा हुआ है।