गुरुआ: सरईटाड़ गांव के शिव मंदिर में 9 दिवसीय रूद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Gurua, Gaya | May 2, 2025 गुरुआ प्रखंड के सरईटाड़ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय शिव मंदिर जीर्णोद्धार, प्राण प्रतिष्ठा एवं रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह कलश यात्रा के साथ भव्यता और आस्था के वातावरण में हुआ। कलश यात्रा का प्रारंभ सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।