गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने दूब्बा गांव से पियक्कड़ और जयनगर से वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Gurua, Gaya | Apr 29, 2025 गुरुआ थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर दोपहर 1 बजे जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुब्बा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे संतोष मालाकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर जयनगर गांव से एक वारंटी दासू भुइयां को भी पकड़ा गया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।