भीलवाड़ा: ज्योति नगर में स्कूल द्वारा कब्जाई 3 करोड़ की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण मुक्त, निगम का चला पीला पंजा
नगर निगम प्रशासन ने आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के ज्योति नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त हेमाराम चौधरी के सख्त निर्देशों पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया है।