अजीतमल: अनंतराम स्थित कार बाजार के गोदाम में लगी आग, चार पुरानी कारें जलकर खाक, बेसमेंट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान
अनंतराम कस्बे के पास हाईवे किनारे स्थित पुरानी कारों के गोदाम में गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर बेसमेंट में खड़ी चार पुरानी कारें जलकर खाक हो गईं। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गोदाम बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। ग्राम सुरांयदा निवासी गोपी यादव पुत्र मनोज यादव हाईवे किनारे पुरानी कारों का कारोबार करत